सॉफ्टवेयर इंजीनियर की तलाश में जुटी टीमों को नहीं मिली सफलता

पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान का कोई सुराग नहीं

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक से लौटते समय लापता हुए गांव शेखूपुरा निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान का आठ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। शनिवार को भी लापता इंजीनियर की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन शाम तक भी कोई सफलता नहीं मिल पाई।

कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव शेखूपुरा निवासी अभिषेक चौहान 29 मई को उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में स्थित पिंडारी ग्लेशियर के जीरो प्वाइंट से लौटते समय लापता हो गया था। वह नोएडा की मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। सूचना मिलने पर उसके पिता बीएसएफ इंस्पेक्टर रघुराज चौहान व इंजीनियर बहनोई आलोक समेत अन्य परिजन उत्तराखंड पहुंच गए थे। वह लगातार स्थानीय प्रशासन व राहत टीमों के सम्पर्क में बने हुए है, परन्तु अभी तक अभिषेक का कोई पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र में अभिषेक लापता हुआ है वहां मोबाइल नेटवर्क की समस्या है, जिसके कारण संपर्क करने में भी दिक्कत आ रही है। वहीं, अभिषेक के सकुशल लौटने की उम्मीद में परिवार और ग्रामीण लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। गांव में भी उसके लापता होने को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। लापता सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पड़ोसी व प्राइवेट शिक्षक राजेश चौहान ने बताया कि आठवें दिन भी अभिषेक का कोई पता नही चल पाया है। सर्च टीमें लगातार प्रयास कर रही है।

Kairana News (3)

About The Author

Related Posts