Punjab

पर्यावरण संरक्षण के बिना जीवन की कल्पना असंभव: शिवाजी यादव

एसडीएम शिवाजी यादव व तहसीलकर्मियों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: उपजिलाधिकारी कैराना शिवाजी यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील प्रांगण में वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान तहसील मुख्यालय पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस नगर एवं क्षेत्र में धूमधाम में मनाया गया। इस दौरान एसडीएम कैराना शिवाजी यादव ने भी पौधारोपण किया। उन्होंने तहसील प्रांगण में पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगो से अपने घरों, खेतों तथा सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक संख्या में पौधे रोपित करने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। एसडीएम ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पर्यावरण से जुड़ी चीजें सम्पूर्ण विश्व के समक्ष नई-नई चुनौतियां पेश कर रही है। विश्वभर में पर्यावरण निरन्तर असंतुलित हो रहा है, जिससे मौसम परिवर्तन हो रहे है और मानव समेत अन्य जीव प्राणियों को प्रकृति के कोप का भाजन बनना पड़ रहा है।

ऐसे में पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु चलाए जा रहे अभियानों में प्रतिभाग करके उन्हें सफल बनाना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य बनता है। एसडीएम ने पर्यावरण संरक्षण हेतु आमजन को उत्साह के साथ आगे आकर अपना योगदान देने की अपील की है। इस अवसर पर तहसीलदार अर्जुन चौहान, नायब तहसीलदार सतीश यादव, राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार व अरविंद कुमार, लेखपाल लवकेश तंवर, यमुना प्रसाद, अनुराग पंवार, मुज्जकिर खान, अंकित गुलिया, विजित पंवार आदि मौजूद रहे।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts