नोएडा में आग का कहर, सेक्टर-52 और 74 में मची अफरा-तफरी

तेज आंधी-तूफान तथा बारिश बढ़ा रही लोगों की परेशानी

Manmohan Picture
Published On

नोएडा। एक तरफ दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और तेज आंधी-तूफान तथा बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं, वहीं दूसरी ओर आग लगने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार को नोएडा में दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। Noida Fire News

पहली घटना नोएडा के सेक्टर-74 स्थित आईवी कंट्री सोसाइटी में सामने आई, जहां एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के अभियान में जुट गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग फ्लैट के अंदर लगी थी, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि समय रहते दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया, जिससे आग को अन्य फ्लैटों तक फैलने से रोका जा सका।

वहीं, दूसरी घटना थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-52 गिझोड़ स्थित शताब्दी विहार में हुई, जहां एक मकान में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि भवन के निचले हिस्से में एक रेस्टोरेंट संचालित होता है, जबकि ऊपरी मंजिलों पर पीजी (पेइंग गेस्ट) की व्यवस्था है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि अधिकारियों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फायर विभाग के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। घटना के समय भवन में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल दोनों घटनाओं में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग लगने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन और दमकल विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। Noida Fire News

About The Author

Related Posts