JEE Advanced Results Celebrations: जिया इन्सां ने शिक्षा के क्षेत्र में किया देश का नाम रोशन, पूज्य गुरु जी को दिया सफलता का श्रेय
JEE एडवांस्ड में हासिल की 2924वीं ऑल-इंडिया रैंक
JEE Advanced Results Celebrations: सादुलशहर (सच कहूँ/सेठी)। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पूर्व छात्रा जिया इन्सां ने जेईई एडवांस्ड 2026 में अखिल भारतीय रैंक 2924 प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिया इन्सां, दिनेश नागपाल की पुत्री हैं। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन की ओर से जिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। Sadulshahar News
स्कूल प्रबंधन से जुड़े सुखदेव सिंह बराड़, प्रभजोत बराड़ तथा प्रिंसिपल यादव ने कहा कि जिया इन्सां की लगन, समर्पण और शैक्षणिक उत्कृष्टता ने विद्यालय, शिक्षकों एवं अभिभावकों का गौरव बढ़ाया है। जिया इन्सां ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर वीरवार को नागपाल निवास पर अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रदीप खीचड़ ने किया। इस अवसर पर जिया इन्सां का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डेरा सच्चा सौदा के सच्चे नम्र सेवादार योगेश चुघ इन्सां, हरीश बजाज इन्सां, देवीदयाल सचदेवा इन्सां, रिंकू नागपाल इन्सां, बबलू धींगड़ा इन्सां, सतीश नागपाल इन्सां, भाजपा प्रवक्ता महावीर चलाना, आत्माराम चावला, अशोक धमीजा, एडवोकेट महेंद्र शर्मा, नरेंद्र अग्रवाल, नरेश कटारिया, शिक्षक ख्यालीराम यादव, पूर्व पार्षद अशोक वधवा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Sadulshahar News