कोट मुश्तर्का में घरों में गंदा पानी घुसने से ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी

गंदे पानी की निकासी ठप, मंडरा रहा डेंगू, मलेरिया व अन्य बीमारियों का खतरा

Manmohan Picture
Published On

प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। गांव कोट मुश्तर्का में गंदे पानी की निकासी ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीलराम के घर से लाभ सिंह के घर तक नालियों का पानी रुकने के कारण गलियों और घरों में भरने लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नई गली का निर्माण पुरानी गली से ऊंचा होने के कारण पानी का बहाव बाधित हो गया है।

गंदे पानी के जमाव से कीचड़, बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया व अन्य बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीण नसीम, अनवर, असरफ, राजीव कुमार, हुक्म चंद, नीरज व प्रदीप कुमार सहित अन्य लोगों ने बीडीपीओ को शिकायत देकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। वहीं सरपंच सुखविंदर कौर ने बताया कि नई गली ऊंची बनने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। पंचायत फंड उपलब्ध होते ही प्रभावित गली का निर्माण कराकर जल निकासी व्यवस्था सुचारु करने का प्रयास करेगी। फिलहाल ग्रामीण प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

About The Author

Related Posts