Punjab

युवक को कुएं में लटकाकर पीटने पर पुलिस ने किया केस दर्ज

सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद पुलिस ने लिया

Sarvesh Kumar Picture
Published On

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सोरखी गांव में चोरी के संदेह में एक युवक को हाथ-पैर बांधकर कुएं में उल्टा लटकाने और डंडों से पीटने के मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान सोरखी निवासी बारूराम के रूप में हुई है। बारूराम ने बताया कि वह स्टील की ग्रिल और गेट बनाने का काम करता है। उसके अनुसार एक जून को वह अपने एक परिचित के साथ भाटोल गांव जा रहा था। रास्ते में शौच के लिए रुकने पर कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया और चोर बताकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

बारूराम का आरोप है कि युवकों ने उस पर मोटर चोरी का आरोप लगाया, उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे कुएं में उल्टा लटका दिया। इसके बाद डंडों से उसकी पिटाई की गई। बाद में उसे डायल-112 पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के बाद उसी शाम उसे छोड़ दिया गया। सोरखी चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर पवित्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो और पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जा रही है।

सरपंच ने भी मारपीट को बताया गलत

गांव के सरपंच रामचंद्र ने कहा कि युवक के खिलाफ चोरी और नशे से जुड़े आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए जाते रहे हैं, लेकिन किसी भी स्थिति में कानून को हाथ में लेना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पर संदेह था तो उसे पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए था। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

crime-1

About The Author

Related Posts