डीएम ने रामड़ा में गौ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्था

रामडा गौशाला का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गौवंशों की देखभाल पर दिए निर्देश

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी आलोक यादव क्षेत्र के गांव रामडा में पहुंचे। जहां पर उन्होंने गौ आश्रय स्थल का गहन निरीक्षण किया। डीएम ने वहां संचालित व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गौवंशों के लिए उपलब्ध चारा, पानी, चिकित्सा सुविधा एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का अवलोकन करके संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गौ आश्रय स्थल में संरक्षित गौवंशों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके समुचित भरण-पोषण एवं देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर की सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे निरंतर बनाए रखने को कहा।

डीएम ने गौ आश्रय स्थल की क्षमता, संरक्षित गौवंशों की संख्या एवं उपलब्ध संसाधनों के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की, जिस पर उन्हें बताया गया कि यहां पर 59 गौवंश संरक्षित है, जो पूरी तरह से स्वस्थ है। गौ आश्रय स्थल पर ग्राम प्रधान के द्वारा हीट वेव के दृष्टिगत पंखों और फॉगिंग की व्यवस्था की गई है, जिसके लिए उनके कार्य की प्रशंसा की गई। जिलाधिकारी ने मातहतों को गौ आश्रय स्थल का नियमित निरीक्षण करने तथा व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम से गौशाला की चहारदीवारी तथा छाया हेतु अतिरिक्त शैड बनवाने की मांग की गई, जिसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी के द्वारा गोवंशों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया। इसके उपरांत, आश्रय स्थल के प्रांगण में छायादार वृक्ष भी लगाया गया। इस अवसर पर एसडीएम शिवाजी यादव, डीपीआरओ संदीप अग्रवाल, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आनन्द कुमार, बीडीओ बृजेश गुप्ता, एडीओ राहुल पंवार, ग्राम प्रधान रमेशचंद आदि मौजूद रहें।

Kairana News (3)

About The Author

Related Posts