Traffic Challan: चौकी प्रभारी ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे चालान

औद्योगिक चौकी पुलिस का सख्त अभियान, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी प्रभारी एसआई बिजेंद्र सिंह ने अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 वाहनों के चालान किए हैं। पुलिस की कार्यवाही से नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा नजर आया।

एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी एसआई बिजेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों को रोककर दस्तावेज आदि की जांच-पड़ताल की तथा संदिग्ध दिखने वाले चालकों की तलाशी भी ली गई। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 11 वाहनों के चालान करके 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं, चौकी प्रभारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान वाहनों के दस्तावेज जांच किये गए। साथ ही, ट्रिपल राइडिंग तथा बिना हेलमेट चल रहे 11 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई है।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts