Punjab
अवैध हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। बुधवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं आपराधिक कृत्यों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता आस मोहम्मद उर्फ कल्लू निवासी ग्राम गन्दराऊ बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है।
.jpg)