संभल में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जुमे की नमाज के मद्देनजर जामा मस्जिद पर पुलिस की तैनाती की गई

Manmohan Picture
Published On

संभल। जुमे की नमाज के मद्देनजर संभल में हाई अलर्ट है। जामा मस्जिद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  संभल के एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि जुमे की नमाज पर संभल जिले के महत्वपूर्ण मस्जिद पर पुलिस की तैनाती की गई है। जिले को कई सेक्टर और जोन में बांटा गया है। Sambhal News

महत्वपूर्ण मस्जिदों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। साथ ही सभी एसएचओ और चौकी इंचार्ज इलाके में गश्त कर रहे हैं। उम्मीद है जुमे की नमाज सकुशल संपन्न होगी। शाही जामा मस्जिद कमेटी के सचिव एडवोकेट मशहूद अली फारूकी ने कहा कि जुमे की नमाज पहले जैसी होती रही है, वैसी ही होती रहेगी। कमेटी की ओर से पूरा इंतजाम किया गया है।

उन्होंने सभी से अपील की कि अमन और चैन कायम रखें। यह शहर और देश सबका है। अफवाहों पर ध्यान न दें। मशहूद अली फारूकी ने आगे कहा कि कोई भी फर्जी और भड़काऊ संदेश फॉरवर्ड न करें। पुलिस की ओर से की गई व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपनी अच्छी व्यवस्था की है। नमाज अदा करने के लिए पुलिस मुस्तैद है और सहयोग करती रही है।

इस दिन पहले 28 मई को बकरीद के मौके पर संभल में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज पढ़ी गई थी। संभल स्थित शाही जामा मस्जिद के अध्यक्ष एडवोकेट जफर अली ने कहा था कि पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने कहा कि माहौल शांतिपूर्ण है और कोई परेशानी नहीं है। जफर अली ने कहा था कि अल्लाह से दुआ है कि पूरे देश और संभल में शांति और सुकून कायम रखे। सड़क पर कोई नमाज अदा नहीं की गई है। हमने अपनी मस्जिद में दो शिफ्टों में नमाज पढ़ी है। Sambhal News

About The Author

Related Posts