जानलेवा हमले में वांछित महिला आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना

20 दिन की बच्ची समेत चार पर जानलेवा हमला, फरार महिला आरोपी गिरफ्तार

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: घर पर आई ननद व उसकी 20 दिन की पुत्री समेत चार लोगों पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रही महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। विगत 19 मई को क्षेत्र के गांव मलकपुर में एक युवक ने घर पर आई विवाहित बहन इमरानी व उसकी 20 दिन की पुत्री दुआ पर लकड़ी काटने वाले दाव से हमला कर दिया था, जिसमें वह दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। युवक ने खाने में विषैला पदार्थ दिए जाने के शक में बहन व भांजी पर हमला किया था। चींख-पुकार सुनकर पड़ोसी युवक गुफरान की पत्नी सीमा व भतीजी मुस्कान भी बीच-बचाव करने पहुंची थी। आरोपी ने उन दोनों को भी हमला करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया था।

घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। मामले की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चारों घायलों को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उन्हें गम्भीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। घायल महिला सीमा के पति गुफरान ने आरोपी युवक सद्दाम व उसकी पत्नी सन्नो निवासीगण ग्राम मलकपुर के विरुद्ध कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अगले दिन ही आरोपी युवक सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसकी पत्नी मामले में वांछित चल रही थी। बुधवार को पुलिस ने जानलेवा हमले की वारदात में वांछित चल रही महिला आरोपी सन्नो को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

Kairana News (4)

About The Author

Related Posts