विदेश में जॉब लगवाने के नाम पर युवक से 1.90 लाख ठगे

शिकायत के आधार पर राजस्थान के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Manmohan Picture
Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला के गांव अलीमोहम्मद के युवक से विदेश में जॉब लगवाने के नाम पर एक लाख 90 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजस्थान के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव अलीमोहम्मद निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उसकी पहचान आरजे जिला हनुमानगढ़ के गांव जिलोधा निवासी अमित गोदारा से हुई थी। Sirsa News

अमित सिंगापुर आता-जाता रहता था। आरोप है कि अमित ने प्रवीण को सिंगापुर में पढ़ाई और होटल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1 लाख 90 हजार रुपए मांगे। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने 20 मार्च 2026 को अमित के खाते में 1 लाख 90 हजार रुपए जमा करवा दिए। इसके करीब 10 दिन बाद अमित ने उसे सिंगापुर भेज दिया। वहां पहुंचने पर पता चला कि जिस कोचिंग अकादमी में दाखिले की बात कही गई थी, उसकी फीस तक जमा नहीं करवाई गई थी और न ही किसी प्रकार की नौकरी लगाई गई थी।

प्रवीण ने बताया कि करीब 10 दिन सिंगापुर में रहने के बाद वह वापस भारत लौट आया। इसके बाद उसने नाथूसरी चोपटा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अमित गोदारा निवासी गांव जिलोधा, जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Sirsa News

About The Author

Related Posts