समालखा, पानीपत के सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र के वार्षिक स्थापना दिवस पर सीएम सैनी ने दिया बड़ा बयान

युवा गांवों को आत्मनिर्भर और किसानों को बनाएं समृद्ध: सीएम नायब सिंह सैनी

Manmohan Picture
Published On

मुख्यमंत्री सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि लिया भाग

पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को समालखा, पानीपत के सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र के वार्षिक स्थापना दिवस (Annual Foundation Day of the Seva Sadhana and Gram Vikas Kendra) पर बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा कि यह वार्षिक स्थापना दिवस सेवा, साधना और समर्पण के उस विराट संकल्प का उत्सव है, जो समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र से जुड़े उन सभी लाखों परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि, लोगों ने अपने श्रम, सहयोग, त्याग और समर्पण से इस महान प्रकल्प को आकार दिया है। जब समाज स्वयं अपने विकास का संकल्प लेता है, तब परिवर्तन केवल दिखाई नहीं देता, बल्कि पीढ़ियों तक जारी रहता है। Panipat News

उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत का जो संकल्प देश ने लिया है, उसकी सबसे मजबूत नींव हमारे गांव ही हैं। विकसित भारत का मार्ग विकसित गांवों से होकर गुजरता है। यह केंद्र एक भवन या संस्था नहीं बल्कि, आत्मनिर्भर भारत का एक जीवंत मॉडल दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि यह केंद्र आसपास के 100 गांवों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

यह प्रयास उन गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जहां शिक्षा, कौशल, कृषि, स्वास्थ्य, खेल, संस्कृति और रोजगार के सभी आयामों पर एक साथ कार्य किया जा रहा है। श्री माधव जन सेवा न्यास के अध्यक्ष पवन जिंदल ने मुख्यमंत्री  का वहां पहुंचने पर स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने संस्थान में पहुंचने पर भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम से किया गया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा के विधायक मनमोहन भडाना भी उपस्थित रहे। Panipat News

About The Author

Related Posts