शिक्षा और रोजगार
IMD Weather Alert: उत्तर भारत में आंधी-बारिश का कहर, 24 जून तक IMD का अलर्ट जारी
मौसम का यू-टर्न, 140 किमी/घंटा की रफ्तार से चला तूफान
North India Weather Alert: नई दिल्ली/चंडीगढ़ (सच कहूँ/संदीप सिंहमार।)। बेशक मानसून की गति धीमी पड़ गई हो पर उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं से लेकर भयंकर तूफान के साथ बूंदाबांदी और तेज बारिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश तक बदले हुए मौसम का असर दिखाई दे रहा है। IMD Weather Alert
पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में जहां 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई तो हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली एनसीआर में भी दोपहर होते-होते तेज हवाओं में साथ बारिश हुई। वीरवार को हरियाणा और पंजाब में दोपहर में रात जैसा अंधेरा छा गया। इसके बाद जमकर बारिश हुई। इसके अलावा सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, गुजरात क्षेत्र, तमिलनाडु और केरल में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।
मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर हवा की रफ़्तार 60-80 किमी/घंटा रही और ओडिशा, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, कच्छ, छतीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोकण, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और मेघालय में कुछ जगहों पर हवा की रफ़्तार 40-60 किमी/घंटा रही। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, विदर्भ और तेलंगाना में कुछ जगहों पर लू जैसी स्थिति रही। IMD Weather Alert
आईएमडी के मुताबिक एक बार फिर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज देशभर में सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग ने 24 जून तक दराजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के कई जिलों में बदलाव और अस्थिर मौसम की चेतावनी जारी की है।
इन दिनों कहीं-कहीं गरज के साथ आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। 24 जून तक पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा पंजाब में छिटपुट वर्षा और स्थान-विशेष पर गरज-चमक के साथ आंधी तथा तेज हवाओं की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में गरज के साथ आंधी की संभावना जताई गई है; वहां हवाओं की गति 60-80 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है। IMD Weather Alert