अशोक कुमार ठोबरिया वाले ने अपनी पौत्री का जन्मदिन इस अनूठे ढंग से मनाया, बन गया चर्चा का विषय

पानी की छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा एवं स्वच्छ पानी पिलाया

Published On

ऐलनाबाद। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर अमल करते हुए ऐलनाबाद निवासी डेरा सच्चा सौदा अनुयायी अशोक कुमार ठोबरिया वाले ने अपनी पौत्री शायरा, पुत्री गौरव इन्सां का जन्मदिन अनूठे और सेवा भाव से मनाया। उन्होंने इस विशेष अवसर पर पानी की छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा एवं स्वच्छ पानी पिलाया। Sirsa News

भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों ने छबील का लाभ उठाया। दिनभर चलाए गए इस अभियान में लोगों को ठंडा पानी वितरित कर मानवता और परोपकार का संदेश दिया गया।

अशोक कुमार ने बताया कि पूज्य गुरु जी की शिक्षाएं समाजसेवा, मानव कल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करती हैं। इसी भावना के तहत उन्होंने अपनी पौत्री का जन्मदिन सेवा कार्य के रूप में मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि खुशियों को दूसरों के साथ बांटने से उनका महत्व और बढ़ जाता है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी डेरा सच्चा सौदा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक और मानवीय कार्यों के माध्यम से विशेष अवसरों को मनाना समाज के लिए प्रेरणादायक है। छबील सेवा के दौरान श्रद्धालुओं और परिवार के सदस्यों ने भी सहयोग करते हुए मानवता भलाई का संदेश दिया। Sirsa News

About The Author

Related Posts