उतरप्रदेश से लापता युवक को डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने परिजनों से मिलाया
हड़ौली में मिला लापता युवक, देखभाल के बाद परिवार को सौंपा गया
रतिया (तरसेम सैनी/शामवीर)। Ratia News: सरदलूगढ़ रोड स्थित ब्लॉक हड़ौली के मानवता भलाई केंद्र की कैंटीन में पहुंचे एक लापता युवक का पता लगाकर डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने उसे उसके परिजनों को सौंपाकर मिसाल कायम की है। जानकारी के अनुसार एक युवक 11 जून की शाम को बारिश के दौरान हड़़ौली के मानवता भलाई केंद्र में आया। उस समय वह बहुत दयनीय हालत में और भूखा-प्यासा था। ब्लॉक हड़़ौली के 15 मैंबर सेवादार भाइयों ने अपने सतगुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा की पावन प्रेरणा पर चलते हुए उस युवक को खाना खिलाया।
नहलाकर इसके कपड़े बदले गए। लगातार सेवा संभाल और प्यार मिलने से 13 जून को उस युवक ने अपना नाम और पता आदि बताया। उस युवक ने अपना नाम जयवीर पुत्र संतोषपाल कस्बा गांधी नगर एलम थाना कांधला जिला शामली उत्तर प्रदेश बताया। जिसके बाद सेवादारों ने 14 जून को इसके परिवार से संपर्क किया गया और इसी दिन रात लगभग 12 बजे इसका परिवार इसको लेने हड़ौली पहुंच गया। जिसके बाद सोमवार को नागपुर पुलिस चौकी से जरूरी कार्यवाही करके इसको अपने परिवार को सुपुर्द कर दिया गया।
युवक के परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा के संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम जी सिंह इंसां जी का व मानवता भलाई के चलाई गए गए 176 कार्य व उनके द्वारा बनाई गई शाह सतनाम की ग्रीन एस संगठन के सेवादारों का तहे दिल से धन्यवाद किया। इस मौके पर मास्टर सतपाल इंसां पीसी हड़ौली, ग्रीन एस के मेंबर बलबीर इंसां ठेकेदार, गगनदीप इंसां गुरप्रीत इंसां, सुनील इंसां, जय सिंह इंसां, आशीष इंसां, संजू इंसां, नवजोत इंसां, काकू इंसां के अलावा गांव के मौजिज व्यक्ति बलविंद्र सिंह इंसां नंबरदार, नछत्र सिंह सरपंच प्रतिनिधि, सीता राम इंसां ब्लॉक समिति सदस्य उपस्थित थे।
