शिक्षा और रोजगार
विनोद प्रजापत को जिला प्रचार सचिव का दायित्व, ख़ुशी में बेजुबानों के लिए लगाए 21 परिंडे
नवमनोनीत पदाधिकारी ने 21 परिंडे लगाकर दिया पर्यावरण एवं पक्षी संरक्षण का संदेश
हनुमानगढ़। राष्ट्रीय युवक परिषद (National Youth Council) की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को गति देने पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से विनोद प्रजापत को परिषद का जिला प्रचार सचिव मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन के अनुसार विनोद प्रजापत समाजसेवी, वृक्षप्रेमी एवं गौभक्त हैं। वर्तमान में वे कुम्हार धर्मशाला में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी सक्रिय कार्यशैली, सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण और सेवा भावना को देखते हुए परिषद ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। Hanumangarh News
बैठक के दौरान परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवमनोनीत जिला प्रचार सचिव विनोद प्रजापत का माला पहनाकर स्वागत किया। उपस्थित सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। पदभार ग्रहण करने के बाद विनोद प्रजापत ने पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए 21 परिंडे लगाए।
साथ ही पक्षियों के लिए दाने-चौगे की व्यवस्था भी की गई। उनकी इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज में पर्यावरण और जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया। बैठक में निहाल सिंह, राकेश त्यागी, पवन सोनी, सुनील प्रजापत, विजय प्रजापत, रामलाल कांवलिया, रामगोपाल सेन एवं किशोरी राम मौजूद रहे। Hanumangarh News