घर में घुसकर मारपीट, दी जान से मारने की धमकी
तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
हनुमानगढ़। सुरेशिया क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जंक्शन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News
पुलिस के अनुसार वार्ड संख्या 58, सुरेशिया निवासी 50 वर्षीय सुमन पत्नी राजकुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 14 जून को सुबह करीब 8 बजे वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान शहनबाज हाजी, सरदारा बीबी, मुस्तफा तथा अन्य व्यक्ति कथित रूप से जबरन और अवैध रूप से उसके घर में घुस आए। परिवादिया का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और लाठियों से मारपीट की, जिससे उसकी उंगली तथा घुटनों के नीचे चोटें आईं।
आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह और उसका परिवार भयभीत हैं। प्रकरण में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सुरेशिया पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गुरदेव सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपों की सत्यता के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Hanumangarh News