Rajasthan News: नागौर-बीकानेर एनएच-62 फोरलेन मार्ग से विकास को मिलेगा नया आयाम
सीएम भजनलाल शर्मा के प्रयासों से 1359 करोड़ रुपये की एनएच-62 फोरलेन परियोजना को मिली मंजूरी
Nagaur-Bikaner NH-62 four-lane Highway: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में सड़क तंत्र का तेजी से सुदृढ़ीकरण हो रहा है। इसी दिशा में उनके प्रयासों से केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-62) के फोरलेन निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना को लगभग 1359.33 करोड़ रुपये की लागत से बीओटी (टोल) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इससे पश्चिमी राजस्थान की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलने के साथ ही निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। Rajasthan News
साथ ही, औद्योगिक एवं पर्यटन गतिविधियों को भी गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने नागौर-बीकानेर फोरलेन परियोजना को स्वीकृति मिलने पर कहा कि डबल इंजन सरकार के विजन और सशक्त नेतृत्व में राजस्थान में आधारभूत संरचनाओं के विकास को निरंतर बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही, आधुनिक, सुरक्षित और सुगम सड़क नेटवर्क का प्रदेश में विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से नागौर और बीकानेर सहित नजदीकी क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही, यह परियोजना विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। Rajasthan News