Rajasthan Railway News: जोेधपुर मंडल के समदडी-लूनी रेलखण्ड के मध्य ये रेलसेवाएं रहेंगी रद्द

आंशिक रद्द /मार्ग परिवर्तित/रीशड्यूल रहेगी

Published On

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल के समदडी-लूनी रेलखण्ड के मध्य सतलाना यार्ड में समपार फाटक संख्या 227 पर आरयूबी निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 74839, भगत की कोठी-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 14.06.26 व 21.06.26 को  रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 74840, बाडमेर-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 15.06.26 व 22.06.26 को रद्द रहेगी।
 

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14896, बाडमेर-भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 14.06.26 व 21.06.26 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह समदडी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा समदडी-भगत की कोठी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
2. गाडी संख्या 14893, भगत की कोठी-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 14.06.26 व 21.06.26 को भगत की कोठी के स्थान पर समदडी से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा भगत की कोठी-समदडी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 20485, जैसलमेर-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 14.06.26 व 21.06.26 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-मारवाड-महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा पाली मारवाड, मारवाड जं., रानी, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, पिंडवाडा, आबूरोड, पालनपुर, सिद्धपुर व ऊंझा स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दुदाडा, समदडी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड भीनवाल, रानीवाडा, धनेरा, भीलडी व पाटन स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
2. गाडी संख्या 20486, साबरमती- जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 14.06.26 व 21.06.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-मारवाड-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, सुमेरपुर जवाईबांध, फालना, रानी, मारवाड जं. व पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पाटन, भीलडी, धनेरा, रानीवाडा, मारवाड भीनवाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदडी व दुदाडा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
 

रीशडयूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 20.06.26 को ऋषिकेश से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

About The Author

Related Posts