देवनानी ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट

सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनकल्याणकारी विषयों पर हुई चर्चा

Published On

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिमला स्थित लोकभवन में आज बुधवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर स्पीकर श्री देवनानी ने राज्यपाल गुप्ता को राजस्थान विधानसभा का स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। दोनों गणमान्य जनों के मध्य आत्मीय वातावरण में विभिन्न समसामयिक विषयों, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। Rajasthan News

राज्यपाल गुप्ता ने राजस्थान विधानसभा द्वारा संसदीय परंपराओं को सुदृढ़ करने तथा जनप्रतिनिधियों की सकारात्मक भूमिका को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और जनविश्वास को बनाए रखने में विधानसभाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

देवनानी ने राजस्थान विधानसभा की विभिन्न गतिविधियों एवं जनजागरूकता से जुड़े नवाचारों की जानकारी साझा की। इस दौरान सुशासन, पारदर्शिता, संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका तथा राष्ट्र निर्माण में जनप्रतिनिधियों के दायित्वों पर भी विचार-विमर्श हुआ।भेंट के दौरान दोनों गणमान्य जनों ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। Rajasthan News

About The Author

Related Posts