Indian Army News: सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर ने किया बठिंडा, श्रीगंगानगर और बीकानेर सैन्य स्टेशनों का दौरा

असल हालात के मुताबिक ट्रेनिंग और वैलिडेशन की ज़रूरत पर दिया ज़ोर

Published On

जयपुर। सप्त शक्ति कमांड के तहत  विभिन्न सैन्य फोर्मेशन्स  की ऑपरेशनल  तैयारियों की समीक्षा के क्रम में, लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमांड ने बठिंडा, श्रीगंगानगर एवं बीकानेर सैन्य स्टेशनों का दौरा किया। इस दौरान उन्हें चेतक कोर की ऑपरेशनल तैयारी, ट्रेनिंग गतिविधियों, ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स और प्रशासनिक पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। Indian Army News

आर्मी कमांडर ने स्टेशन में मौजूद फॉर्मेशन्स और ट्रेनिंग सुविधाओं का दौरा किया और सभी रैंक के कर्मियों की उच्च प्रतिबद्धता और व्यावसायिकता की सराहना की और उन्होंने काम पर आधारित और असल हालात के मुताबिक ट्रेनिंग और वैलिडेशन की ज़रूरत पर ज़ोर दिया, साथ ही यूनिट्स को आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस करने पर भी ध्यान दिया।

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि सभी रैंक के कर्मियों को लेटेस्ट ट्रेंड्स, टेक्नोलॉजी में हो रहे बदलावों और उभरते हुए साइबर खतरों की जानकारी रखनी चाहिए, और वे ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी खतरे से निपटने के लिए सबसे पहले कार्रवाई करने में सक्षम होने चाहिए। अंत में, आर्मी कमांडर ने सभी रैंक के जवानों की लगन, कड़ी मेहनत और जोश की तारीफ़ की। उन्होंने सभी से भविष्य में भी इसी जोश और लगन के साथ सेवा जारी रखने का आग्रह किया। Indian Army News

About The Author

Related Posts