Sundays on Cycle: उत्तर पश्चिम रेलवे पर ‘'संडे ऑन साइकिल'’ अभियान के अन्तर्गत साइक्लोथॉन एवं वॉकथॉन का आयोजन

जयपुर के के.पी. सिंह स्टेडियम में फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sarvesh Kumar Picture
Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Jaipur News: उत्तर पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एशोसियेशन के तत्वाधान में जयपुर मंडल द्वारा वर्ल्ड साइकिल डे के उपलक्ष्य में फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत स्वस्थ जीवनशैली, शारीरिक सक्रियता तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 7 जून 2026 (रविवार) को जयपुर स्थित के. पी. सिंह स्टेडियम, गणपति नगर में “संडेज ऑन साइकिल” अभियान के अन्तर्गत साइक्लोथॉन एवं वॉकथॉन का आयोजन किया गया। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार स्वस्थ जीवनशैली, शारीरिक सक्रियता तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 7 जून 2026 (रविवार) को जयपुर स्थित के. पी. सिंह स्टेडियम, गणपति नगर में “संडेज ऑन साइकिल” अभियान के अन्तर्गत साइक्लोथॉन एवं वॉकथॉन का आयोजन किया गया। “संडेज ऑन साइकिल” अभियान ने देशभर में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिनमें लाखों नागरिकों ने भागीदारी कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया है। अभियान के अंतर्गत साइक्लिंग के साथ-साथ योग, जुम्बा, रस्सीकूद तथा अन्य फिटनेस गतिविधियों को भी शामिल किया गया है।

7 जून 2026 (रविवार) को आयोजित इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत तथा सतत विकास के संदेश को भी जन-जन तक पहुँचाना है । साइकिल का उपयोग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह प्रदूषण नियंत्रण तथा हरित वातावरण के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।
 
“संडेज ऑन साइकिल” अभियान के अन्तर्गत आयोजित साइक्लोथॉन एवं वॉकथॉन कार्यक्रम में स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में भी अवगत कराया गया।

“संडेज ऑन साइकिल” अभियान के अन्तर्गत साइक्लोथॉन एवं वॉकथॉन कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों तथा आम नागरिकों व बच्चों ने भाग लिया।

Jaipur News

About The Author

Related Posts