भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए चौधरी गुरदीप सिंह

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना कस्बे के मोहल्ला आलकलां निवासी चौधरी गुरदीप सिंह पुत्र सिताब सिंह को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का कैराना ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारतीय किसान यूनियन के द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व, गुरदीप सिंह संगठन में जिला सचिव के पद पर नियुक्त थे। उनके कार्य, लगन और संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए अब उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शांता प्रधान की ओर से गुरदीप सिंह के नाम मनोनयन-पत्र जारी किया गया है।

इसमें उनसे संगठन की नीतियों, विचारों एवं कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करने तथा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के सिद्धांतों एवं आदर्शों पर चलते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपेक्षा जताई गई है। वहीं, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गुरदीप सिंह ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर सौ फीसदी खरा उतरने का प्रयास करेंगे। किसानों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ ही क्षेत्र में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। उधर, जिलाध्यक्ष शांता प्रधान एवं समर्थकों ने गुरदीप सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं ज्ञापित की है।

Kairana News

About The Author

Related Posts