Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने में जुटा है ब्लॉक प्रशासन

मच्छरों व जहरीले कीटों से बचाव हेतु कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई के बाद कराया जा रहा कीटनाशक छिड़काव

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत ब्लॉक प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। इसी के दृष्टिगत कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई के साथ ही मच्छरों व जहरीले कीटों से बचाव हेतु कीटनाशक का छिड़काव कराया गया है।

विकास खंड कैराना की ओर से पूरे कांवड मार्ग पर सफाई कार्य कराया जा रहा है। विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें यमुना ब्रिज से लेकर मन्नामाजरा तक कांवड़ मार्ग को साफ-सुथरा एवं गड्ढामुक्त बनाने में जुटी हुई है। शिवभक्तों के लिए कांवड़ पथ को पूरी तरह सुगम बनाया जा रहा है। श्रावण मास में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों के हजारों शिवभक्त कैराना से होकर गुजरते हैं। कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। मार्ग के किनारे खड़े झाड़ और घास आदि को हटाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। पथ को समतल करने के लिए मिट्टी डाली जा रही है।

इसके अलावा, मच्छरों एवं अन्य जहरीले कीटों के प्रकोप से कांवड़ यात्रियों के बचाव हेतु कीटनाशक व खरपतवार नाशक का छिड़काव कराया जा रहा है। वहीं, एडीओ पंचायत राहुल पंवार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पथ पर विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई जा रही है। शिवभक्तों की सुविधा के मद्देनजर यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। जहरीले कीटों व मच्छरों से बचाव हेतु कीटनाशक छिड़काव कराया गया है।

Kairana News (5)

About The Author

Related Posts