शराब तस्करी के धंधे में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
शराब तस्करी के धंधे में शामिल आरोपी गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान शराब तस्करी के धंधे में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत भूरा हलका प्रभारी एसआई सतीश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता अरशद उर्फ काला निवासी ग्राम पावटी कलां बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सम्बंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
13.jpg)