Rajasthan Road Accident: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की इलाज के दौरान मौत

गांव पक्काभादवां के पास हुआ हादसा, सदर थाना में मर्ग दर्ज

Published On

Rajasthan Road Accident: हनुमानगढ़। सदर थाना क्षेत्र के गांव पक्काभादवां के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में सदर पुलिस थाना में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर थाना क्षेत्र के गांव खैरुवाला निवासी धनराज (55) पुत्र चेतनराम कुम्हार ने रिपोर्ट देकर बताया कि 16 जून को उसका पुत्र अमरजीत सिंह (25) अपनी मोटर साइकिल नम्बर आरजे 13 एसएल 3189 पर सवार होकर गांव सतीपुरा जाने के लिए रवाना हुआ था।

शाम करीब 6 बजे गांव पक्काभादवां के पास पहुंचने पर उसकी मोटर साइकिल अचानक असंतुलित हो गई और सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अमरजीत सिंह को गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए श्रीगंगानगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने श्रीगंगानगर के अस्पताल की मोर्चरी में रखा शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक शैतानाराम की ओर से की जा रही है।

About The Author

Related Posts