EICASA: कोलकाता में 20-21 जून को होगा ICAI का Students’ National Conference 2026, देशभर के CA छात्रों का होगा संगम

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) के ईस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल (EIRC) के अंतर्गत होगा आयोजन

Published On

कोलकाता (सच कहूँ न्यूज़)। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) के ईस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल (EIRC) के अंतर्गत कार्यरत Eastern India Chartered Accountants Students’ Association (EICASA) द्वारा 20 और 21 जून 2026 को कोलकाता के प्रतिष्ठित बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में Students’ National Conference 2026 का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं और देशभर से हजारों CA छात्रों के इसमें शामिल होने की संभावना है। EICASA

इवेंट प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि इस वर्ष सम्मेलन की थीम “ARC – Aspire, Rise and Captivate” रखी गई है। इसका उद्देश्य भावी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उत्कृष्टता, नेतृत्व और नवाचार की दिशा में प्रेरित करना तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सीखने और नेटवर्किंग का अवसर प्रदान करना है।

अभिजीत चावड़ा होंगे प्रमुख आकर्षण

आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन का सबसे बड़ा आकर्षण प्रसिद्ध भू-राजनीतिक विश्लेषक और सार्वजनिक चिंतक अभिजीत चावड़ा का विशेष सत्र होगा। अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक राजनीति और विश्व मंच पर भारत की बदलती भूमिका को लेकर उनके विचार युवाओं को नई दृष्टि प्रदान करेंगे।

शिक्षा, करियर और नेतृत्व पर विशेषज्ञों के सत्र

इवेंट प्रतिनिधि ने सच कहूँ को बताया कि सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित CA शिक्षकों, मेंटर्स और उद्योग विशेषज्ञों के विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों के माध्यम से छात्रों को व्यावसायिक जीवन, करियर विकास, नेतृत्व क्षमता और बदलते आर्थिक परिवेश की व्यावहारिक समझ प्राप्त होगी। EICASA

शोध और प्रतिभा प्रदर्शन का मिलेगा अवसर

सम्मेलन में छात्र शोधपत्र प्रस्तुतकर्ताओं के लिए भी विशेष मंच उपलब्ध कराया जाएगा, जहां प्रतिभागी अपनी शोध क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच और विषय ज्ञान का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर के दर्शकों के सामने कर सकेंगे। इसके अलावा देशभर के CA छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी, जो छात्र समुदाय की रचनात्मकता, प्रतिभा और एकता को प्रदर्शित करेंगी। इन्फ्लुएंसर इंटरैक्शन और विशेष अतिथियों की मौजूदगी सम्मेलन को और आकर्षक बनाएगी।

ज्ञान, प्रेरणा और नेटवर्किंग का राष्ट्रीय मंच

EICASA के पदाधिकारियों ने देशभर के CA छात्रों को इस सम्मेलन में भाग लेने का आमंत्रण दिया है। इवेंट प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि Students’ National Conference 2026 केवल एक शैक्षणिक आयोजन नहीं, बल्कि ऐसा राष्ट्रीय मंच होगा जो छात्रों को ज्ञान, प्रेरणा, पेशेवर मार्गदर्शन और मजबूत नेटवर्किंग अवसर प्रदान करेगा। आयोजकों का मानना है कि यह सम्मेलन देश के भावी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए यादगार अनुभव और नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला साबित होगा। EICASA

EICASA1

EICASA2

EICASA3

About The Author

Related Posts