Petrol,Diesel News: खुशखबरी, इतने रुपये सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल के दाम! सरकार देने जा रही है बड़ी राहत

Petrol, Diesel News: खुशखबरी, इतने रुपये सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल के दाम! सरकार देने जा रही है बड़ी राहत

Published On

Petrol, Diesel News: नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की दिशा में बढ़ते कदमों के बाद भारत समेत दुनिया भर के ऊर्जा बाजारों को राहत मिलने की उम्मीद है। भारत के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri ने भी संकेत दिए हैं कि आने वाले महीनों में तेल और गैस की कीमतों में नरमी देखने को मिल सकती है। ईरान-अमेरिका तनाव और युद्ध के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया था, जिसके चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी दबाव बढ़ा। बताया जा रहा है कि इस अवधि में ईंधन की कीमतों में लगभग 8 से 8.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई थी।

अब हालात सामान्य होने और कच्चे तेल की कीमत करीब 80 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आने के बाद तेल कंपनियां राहत देने पर विचार कर सकती हैं। जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के दाम 3 से 5 रुपये प्रति लीटर तक कम हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ घरेलू रसोई गैस (LPG) उपभोक्ताओं को भी राहत मिल सकती है। यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में गिरावट जारी रहती है, तो एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी कटौती संभव है। ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और होर्मुज जलडमरूमध्य के सामान्य रूप से खुलने से तेल आपूर्ति सुचारू होगी, जिससे वैश्विक बाजार में कीमतों पर दबाव कम होगा। इसका सीधा फायदा भारत जैसे बड़े आयातक देशों को मिल सकता है।

About The Author

Related Posts