Punjab

हवाला-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद
भाजपा सरकार द्वारा एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ा, केंद्र को तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए: हरपाल सिंह चीमा
भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज- सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने मास्टरशेफ इंडिया की प्रतियोगी हरमनप्रीत कौर को वर्षों पुरानी बीमारी और बढ़ते इलाज खर्चों से राहत दिलाई*
सिर्फ नशा ही नहीं, ‘कैंसर’ भी खा रहा ‘पंजाब’ को

Cleanliness Campaign: बर्मिंघम में स्वच्छता अभियान, डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के नेतृत्व में सेवादारों ने एकत्र किया कूड़ा

Manmohan Picture
Published On

Cleanliness Campaign: बर्मिंघम। समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से इंग्लैंड के बर्मिंघम क्षेत्र में एक विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के नेतृत्व में डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे  ‘हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप’ अभियान के तहत सेवादारों ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सार्वजनिक स्थल की सफाई कर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। यह अभियान बर्मिंघम स्थित हाइड्स रोड ओपन स्पेस एंड प्ले एरिया, वेडनेसबरी में आयोजित किया गया, जहां सेवादारों ने आसपास फैले कचरे को एकत्रित कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। Birmingham News

स्वच्छ वातावरण के लिए सामूहिक प्रयास

अभियान के दौरान सेवादारों और बच्चों ने मिलकर सार्वजनिक स्थल की साफ-सफाई की। इस सामूहिक प्रयास के परिणामस्वरूप कई बैग कचरा एकत्रित किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता बढ़ाना था। स्वच्छता अभियान के साथ-साथ वहां मौजूद बत्तखों को दाना भी खिलाया गया, जिससे जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और प्रकृति प्रेम का संदेश भी दिया गया। Birmingham News

बच्चों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका

अभियान में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। आयोजकों का मानना है कि यदि कम उम्र से ही बच्चों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित की जाए तो भविष्य में समाज को सकारात्मक दिशा मिल सकती है।

स्थानीय लोगों ने की सराहना

स्वच्छता अभियान के दौरान क्षेत्र के नागरिकों ने सेवादारों के प्रयासों की सराहना की। स्थानीय निवासियों ने कहा कि ऐसे अभियान न केवल सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी कार्य करते हैं। उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा के संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन मार्गदर्शन में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार समय-समय पर विभिन्न सामाजिक और पर्यावरणीय अभियान चलाते हैं। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, हरियाली, जल संरक्षण और मानवता की सेवा को बढ़ावा देना है। Birmingham News

Daana-Choga-England

BEC

About The Author

Related Posts