बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं को दी बड़ी खुशखबरी, ये स्कीम एयरटेल को देगी टक्कर

बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं को दी बड़ी खुशखबरी, ये स्कीम एयरटेल को देगी टक्कर

Published On

जयपुर, गुरजंट सिंह। बीएसएनएल ने आज अपने  ग्रामीण क्षेत्रों के भारतनेट के सम्माननीय उपभोक्ताओं के लिए एक नया और बहुत किफ़ायती एफटीटीएच ब्रॉडबैंड प्रमोशनल ‘रुरल एन्ट्री प्लान-259 लॉंच किया है। इस सम्बन्ध में बीएसएनएल राजस्थान परिमण्डल के मुख्य महाप्रबंधक श्री विक्रम मालवीय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के भारतनेट के सम्माननीय उपभोक्ताओं के लिए यह प्लान बहुत ही किफायती और लाभप्रद है। यह प्लान 259 रुपए प्रतिमाह के शुल्क में उपलब्ध है तथा इसे छमाही/वार्षिक भुगतान के रूप में भी लिया जा सकता है। यह प्लान Waves OTT के साथ उपलब्ध है।यह प्रमोशनल प्लान 90 दिनों के किए लागू किया गया है। इस प्लान में 700GB तक 25 Mbps की स्पीड मिलेगी, साथ ही पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस काल्स एवं मोडेम इन्स्टालेशन फ्री।

इसके अलावा बीएसएनएल ने एफटीटीएच के अपने सम्माननीय नये उपभोक्ताओं के लिए भी 499 रूपये प्रतिमाह में बहुत ही किफायती एवं फायदेमंद फाइबर बेसिक प्लान -499 पेश किया है। इस सम्बन्ध में बीएसएनएल राजस्थान परिमण्डल के मुख्य महाप्रबंधक श्री विक्रम मालवीय ने बताया कि यह प्लान बहुत ही किफायती और लाभप्रद है। उल्लेखनीय है कि जिस कैलेन्डर माह में आप प्लान/ कनेक्शन लेते हैं उस आवेदन  महीने का किराया नहीं लिया जायेगा। इसके अलावा अगले तीन महीनो के लिए 100 रूपये प्रतिमाह का डिस्काउंट भी दिया जायेगा। इसके बाद प्लान अनुसार 499 का भुगतान करना होगा। इसमें 3300 जीबी तक 60 एमबीपीएस की स्पीड भी मिलेगी। उक्त प्लान में इन्स्टालेशन बिल्कुल फ्री है तथा ONT का भी कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही, 400 से अधिक IFTV चैनल्स का आनन्द भी फ्री में लिया जा सकता है। 
उक्त दोनों प्लांस के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए उपभोक्ता बीएसएनएल के निकटतम ग्राहक सेवा केन्द्र,वैबसाइट www.bsnl.co.in तथा Whatsapp नंबर 18004444 पर Hi लिखकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

About The Author

Related Posts