शिक्षा और रोजगार
ईंट-भट्ठे पर पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या की
होशियारपुर जिले में पति ने पत्नी की हत्या की
होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Hoshiarpur News: पंजाब में होशियारपुर जिले के हाजीपुर थाना क्षेत्र के गाँव डगान स्थित एक ईंट-भट्ठे पर गुरुवार देर रात एक 33 वर्षीय प्रवासी महिला की कथित तौर पर उसके पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान ज्योति, निवासी छत्तीसगढ़, के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को बताया कि घटना रात करीब दो बजे की है। किसी बात को लेकर ज्योति और उसके पति लक्ष्मी नारायण के बीच विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर गुस्से में आए पति ने कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया, जिससे ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गाँव डगान के र्इंट-भट्ठे पर रह रहे प्रवासी मजदूरों में से एक महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
