Bribery Case: नूंह डिप्टी सीएमओ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई

Published On

Nuh Deputy CMO Arrested: नूंह (सच कहूँ न्यूज)। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने नूंह के डिप्टी सीएमओ डॉ. मनप्रीत सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुनहाना-शिकरावा रोड स्थित मोहन भट्ठा के पास की गई, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

एसीबी के अनुसार पुनहाना के एक निजी अस्पताल के संचालक ने शिकायत दी थी कि अस्पताल की सील खुलवाने और उसका नाम मुकदमे से हटवाने के बदले 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और डॉ. मनप्रीत सिंह को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि संबंधित अस्पताल को हाल ही में संदिग्ध गतिविधियों और सरकारी दवाओं के मामले में सील किया गया था। एसीबी ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Related Posts