हाई-प्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई होने वाली ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार

एमडीएमए और कोकीन के साथ पकड़ा गया आरोपी, दिल्ली सिंडीकेट से जुड़े होने का शक

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: गुरुग्राम में हाई-प्रोफाइल पार्टियों और क्लबों में इंटरनेशनल ड्रग सप्लाई करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने सिकंदरपुर के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास से आरोपी को दबोचा और उसके कब्जे से महंगी एमडीएमए और कोकीन बरामद की।

पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 14.67 ग्राम एमडीएमए और 6.27 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। बरामद ड्रग्स की बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ डीएलएफ फेज-1 थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 33 वर्षीय तौफीक के रूप में हुई है, जो नूंह जिले के बैंसी गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि सिकंदरपुर पेट्रोल पंप के पास एक युवक संदिग्ध हालत में नशीले पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। इलाके में कई पॉश सोसाइटी और क्लब हैं। सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से रूष्ठरू्र और कोकीन की पुड़ियां मिलीं।

दिल्ली से 70 हजार में लाई थी खेप, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस प्रारंभिक पूछताछ में तौफीक ने बताया कि वह यह ड्रग दिल्ली के एक सप्लायर से करीब 70 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। आरोपी ने कबूल किया कि वह पहले भी कई बार ड्रग खरीदकर गुरुग्राम ला चुका है और क्लबों में आने वाले युवकों को मोटे मुनाफे पर बेच चुका है।

गुरुग्राम राशन चोरी के मामले में दो  गिरफ्तार

गांव गढ़ी में राशन डीपो से तेल और चीनी चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस टीम पर लगे अभद्र व्यवहार के आरोपों की जांच एसीपी वेस्ट को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने 14 जून 2026 को सेक्टर-93 पुलिस चौकी थाना सेक्टर-10 में शिकायत दी थी। कहा था कि 11-12 जून की रात को गांव गढ़ी स्थित उसके राशन डीपो का ताला तोडकर अजय, साहिल, राहुल और दक्ष ने 240 बोतल सरसों का तेल और दो कट्टे चीनी चोरी कर ली।

शिकायत पर थाना सेक्टर-10 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। सेक्टर-93 पुलिस चौकी की टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 जून को गांव गढ़ी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय और साहिल, दोनों निवासी गांव गढ़ी, गुरुग्राम के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी का सामान सतीश सैनी के भाई पवन सैनी ने खरीदा था। आरोपियों के खुलासे के आधार पर जब पुलिस टीम चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति की तलाश में संबंधित दुकान पर पहुंची तो दुकानदार मौके से फरार हो गया। 

इस दौरान उसके भाई सतीश सैनी ने पुलिस टीम पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले में पारदर्शिता बरतते हुए पुलिस टीम पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच एसीपी वेस्ट को सौंप दी गई है। मौके की वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों की समीक्षा कर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Gurugram News
गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में ड्रग तस्कर।

About The Author

Related Posts