HDFC Bank Caught Fire: एचडीएफसी बैंक की ब्रांच बादशाहपुर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

दमकल की गाड़ियाँ, स्थानीय दुकानदार, पुलिस प्रशासन और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने आग पर पाया काबू

Published On

घग्गा (सच कहूँ/मनोज गोयल)। Ghagga News: कस्बा बादशाहपुर के समाना रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक की ब्रांच में बुधवार तड़के भीषण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। यह घटना सुबह करीब 4 बजे की है, जब एचडीएफसी के कंट्रोल रूम से ब्रांच मैनेजर समरीत कौर को फोन आया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे गार्ड ने स्थानीय दुकानदारों की मदद से बैंक का शटर और गेट खोला। अंदर से धुएं के गुबार निकल रहे थे। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियों को भी बुलाया गया और बैंक मैनेजर समरीत कौर भी घटनास्थल पर पहुंचीं। 

इस दौरान स्थानीय लोगों, आसपास के गाँवों से आए लोगों, पुलिस प्रशासन के सहयोग तथा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सदस्यों ने पूरी मेहनत से आग पर काबू पाया। अंदर से काफी सामान जैसे फर्नीचर, कुर्सियाँ, जरूरी कागजात और फाइलें सुरक्षित बाहर निकाली गईं। लगभग ढाई घंटे तक चली इस भीषण आग में बैंक के अंदर लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है। दूसरी ओर, घटना के संबंध में जब बैंक मैनेजर समरीत कौर से फोन पर बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि आप मुझे बार-बार फोन न करें, यहाँ कोई नुकसान नहीं हुआ है, और इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। लाखों के नुकसान की आशंका के बावजूद अधिकारियों द्वारा नुकसान को लेकर जानकारी देने से बचना भी एक गंभीर विषय बना हुआ है।

Ghagga News
Ghagga News: एचडीएफसी बैंक में लगी आग पर काबू पाते हुए स्थानीय लोग और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर कमेटी के सदस्य।

About The Author

Related Posts