मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

भिवानी CIA स्टाफ-2 की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ़्तार किया

Published On

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में स्थानीय आदर्श नगर निवासी दीपक ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की हुई थी, जिसे रात के समय अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 के मुख्य सिपाही हरि सिंह ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान नूह जिला के लोहिगा कला निवासी इमरान के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा इससे पूर्व इसी मामले में आरोपी निसार को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है। आरोपी इमरान को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।

Bhiwani News
Bhiwani News: पुलिस गिरफ्त में चोरी का आरोपी।

About The Author

Related Posts