डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने मानवता भलाई केंद्र में लगाया सबमर्सिबल मोटर पंप
रतनगढ़-भुंदड़वास रोड पर मानवता भलाई केंद्र में लगाया गया सबमर्सिबल पंप
रतिया (तरसेम सैनी/शामवीर)। Ratia News: डेरा सच्चा सौदा की संगत ने ब्लॉक रतनगढ़ के रतनगढ़-भुंदड़वास रोड पर बनाए गए मानवता भलाई केंद्र संगत की सुविधा के लिए सबमर्सिबल मोटर पंप लगाया गया है। जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट के सच्चे नम्र सेवादार हरदीप सिंह इन्सां ने बताया के डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक रतनगढ़ की साध-संगत द्वारा रतनगढ़ -भुंदड़वास रोड पर रोड करीब दो एकड़ में मानवता भलाई केंद्र का निर्माण किया गया है। जिसमें पानी की सुविधा न होने के कारण साध-संगत को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इसी परेशानी का देखते हुए ब्लॉक की साध संगत के सहयोग से सबमर्सिबल मोटर पंप लगानेे का काम शुरू किया गया। आज सबमर्सिबल मोटर पंप का काम पूरा होने से संगत में खुशी की लहर पाई जा रही है। पंप लगने से जहां संगत को आसानी से पेयजल उपलब्ध होगा वहीं जीव-जंतु व बेसहारा पशुओं के लिए पानी का प्रबंध किया जा सकेगा। इस मौके पर कुलविंद्र, गुरप्रीत, बीरबल, सूबेदार जसवीर, जसवीर प्लाटां, हरदीप, हरदेव, हरप्रीत, पवन, हरजीत, गमदूर खाई, तुलसी सरपंच, दलवीर नंबरदार, बलवंत प्लांट, रवि, मिस्त्री शेरा सिंह, किकृूू सिंह, प्रेमी सेवक महावीर व करमजीत आदि उपस्थित थे।