शिक्षा और रोजगार
आरव हत्याकांड में अच्छी पैरवी करने वाले थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सम्मानित
एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: लगभग दो माह पहले 30 मई को थाना शिकोहाबाद क्षेत्रान्तर्गत यादव कॉलोनी में हुए डेढ़ वर्षीय मासूम आरव की नृशंस हत्या की घटना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा , एसआई राजीव गौतम समेत चार पुलिसकर्मीयों को सम्मानित किया गया है। विदित हो कि मासूम की पटक पटक कर हत्या करने वाले विराज के खिलाफ थाना शिकोहाबाद पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। विवेचक थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा के द्वारा शीघ्र साक्ष्य संकलन कर अभियुक्त के विरूद्ध मात्र 06 दिवस के अन्दर दिनांक 04 जून को आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया था।
इसके बाद 06 जून को आरोप पत्र न्यायालय दाखिल कराया गया व दिनांक 09 जून को न्यायालय के द्वारा संज्ञान लिया गया । मॉनीटरिंग सेल द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए मात्र 07 दिवस के अन्दर 13 गवाहो की गवाही पूर्ण करायी गयी व 09 जुलाई को मात्र 39 दिवस के अन्दर न्यायालय के द्वारा अभियुक्त विराज उर्फ जितेन्द्र को दोष सिद्ध कराया गया। इसके बाद 10 जुलाई को अभियुक्त विराज को मृत्युदण्ड की सजा व 50000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित कराया गया था । इधर आज मंगलवार को मामले की त्वरित जांच और प्रभावी पैरवी के लिए एसएसपी आदित्य लांग्हे द्वारा प्रभारी निरीक्षक अनुज राणा, उ0नि0 राजीव गौतम, है0का0 दिलीप कुमार एवं कोर्ट पैरोकार का0 संदीप कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
