हिन्दू स्वाभिमान सप्ताह के समापन पर हुआ गौसेवा कार्यक्रम

नंदी गौशाला में गौसेवा के साथ मनाया गया योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव

Published On

मुजफ्फरनगर (सच कहूँ/अनु सैनी)। Muzaffarnagar News: विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के आह्वान पर 5 जून से 11 जून तक मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महाराज का जन्मोत्सव ‘हिन्दू स्वाभिमान सप्ताह’ के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में आज योगी आदित्यनाथ महाराज का जन्मोत्सव गौसेवा के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में जिला सचिव प्रदीप पाल, मातृशक्ति जिलाध्यक्ष पूनम गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष निशा सैनी,सभी ने गौमाता का तिलक कर हरा चारा अर्पित किया तथा गौशाला में सहयोग प्रदान किया।

कार्यकर्ताओं ने गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त कर ईश्वर से प्रार्थना की कि योगी आदित्यनाथ महाराज को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा का अवसर प्राप्त हो। इस अवसर पर  जिला संगठन मंत्री बबिता सैनी, जिला मीडिया प्रभारी अनु सैनी, अनुराधा शर्मा, संजय कुमार, आशीष शर्मा, गौरव कश्यप एवं मिंटू कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता नवीन मंडी स्थल स्थित नंदी गौशाला ट्रीटमेंट सेंटर में उपस्थित रहे।

Muzaffarnagar News

About The Author

Related Posts