पंचायत में आए पिता-पुत्र पर जानलेवा हमले का आरोपी दबोचा, कारागार रवाना
जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई, वांछित आरोपी गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने सामाजिक पंचायत में आए पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 22 मार्च को कस्बे के बंजारा बस्ती में आयोजित सामाजिक पंचायत में आए जनपद मेरठ के इंचौली थानाक्षेत्र के गांव मीठेपुर निवासी काजिम व उसके पिता दातिया उर्फ हुसैनी पर कुछ लोगो ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करते हुए मारपीट की थी। आरोपियों पर गले में रस्सी डालकर हत्या के प्रयास व फायरिंग करने का भी आरोप था।
एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को कस्बे की किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल ने घटना में नामजद आरोपी आमीन उर्फ यामीन निवासी मोहल्ला आर्यपुरी कस्बा कैराना हाल निवासी ग्राम नानू थाना सरधना जनपद मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रस्सी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को चालान करके जेल भेज दिया।
4.jpg)