जानलेवा हमले की दो घटनाओं में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

जानलेवा हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: जानलेवा हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 15 फरवरी को कस्बे के भूरा बाईपास पर 4-5 अज्ञात युवकों ने आबिद निवासी मोहल्ला खैलकलां कस्बा कैराना के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए घटना की वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल की थी। इसके अलावा, 04 मार्च को सादिक निवासी ग्राम जहानपुरा के साथ उजैफा निवासी मोहल्ला आलखुर्द कस्बा कैराना ने अपने पांच साथियों व कुछ अज्ञात युवकों के साथ मिलकर मारपीट की थी।

घटना के सम्बन्ध में कोतवाली कैराना पर आरोपियों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किये गए थे। एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को घटना में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया था। इसी क्रम में बुधवार को कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले की घटनाओं में वांछित आरोपी उजैफा को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts