सचखंडवासी लेखराज कालडा की पुण्यतिथि पर कालडा परिवार ने निभाई मानवता सेवा की परंपरा
गोल बाजार स्थित पुलिस चौकी के समीप कालडा जनरल स्टोर पर ठंडे एवं मीठे पानी की छबील लगाई
Published On
डबवाली (सच कहूँ /सुभाष)। भीषण गर्मी और 42 डिग्री से अधिक तापमान के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कालडा परिवार द्वारा गोल बाजार स्थित पुलिस चौकी के समीप कालडा जनरल स्टोर पर ठंडे एवं मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस सेवा कार्य के माध्यम से राहगीरों, वाहन चालकों तथा बाजार में आने-जाने वाले लोगों को शीतल जल वितरित किया गया। यह छबील परिवार के पूजनीय सचखंड वासी लेखराज कालडा की 23 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी पावन स्मृति में लगाई गई। कालडा परिवार ने अपने श्रद्धेय पिता को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मानव सेवा का यह कार्य किया। Sirsa News
परिवार के सदस्य वेदप्रकाश कालड़ा इन्सां ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्यासे राहगीरों को ठंडा और मीठा पानी उपलब्ध करवाकर उन्हें राहत देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता सचखंड वासी लेखराज कालडा हमेशा सेवा, परोपकार और समाजहित के कार्यों को महत्व देते थे, जिनसे प्रेरणा लेकर परिवार आज भी मानवता भलाई के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। Sirsa News
छबील का शुभारंभ विनती का शब्द बोलकर किया गया। पूरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने छबील का जल ग्रहण किया और कालडा परिवार की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। भीषण गर्मी में यह सेवा लोगों के लिए किसी राहत से कम नहीं रही।
इस अवसर पर माता गोरा देवी इन्सां ब्लॉक प्रेमी सेवक गोबिंद इन्सां ,गिरधर इन्सां , शहर प्रेमी सेवक संदीप इन्सां ,प्यारेलाल इंसान, सतीश इन्सां, मदनलाल ,अशोक कुमार, सुभाष गुप्ता,व कालडा परिवार के सभी सदस्य सेवा कार्य में जुटे रहे और श्रद्धा, समर्पण एवं सेवा भाव के साथ आमजन की सेवा करते हुए स्वर्गीय लेखराज जी कालडा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। Sirsa News
