एस.आई.आर. को लेकर जनता को जागरूक कर रही कांग्रेस, सरकार की मंशा पर उठ रहे सवाल: सतनाम सिंह विर्क

गांव-गांव पहुंचकर लोगों को SIR की जानकारी दे रही कांग्रेस

Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता सरदार सतनाम सिंह विर्क ने कहा कि प्रदेश में चल रही एस.आई.आर. प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित और सही रूप से दर्ज हो सके। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची की पारदर्शिता और शुद्धता बेहद आवश्यक है। सतनाम सिंह विर्क ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव-गांव और वार्ड स्तर पर लोगों को एस.आई.आर. प्रक्रिया की जानकारी देकर उन्हें जागरूक कर रही है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने वोट से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। विर्क ने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा को लेकर जनता के बीच कई सवाल खड़े हो रहे हैं, इसलिए आवश्यक है कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और संविधान की भावना के अनुरूप संचालित हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित होना चाहिए और किसी भी पात्र नागरिक का अधिकार प्रभावित नहीं होना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता इसी उद्देश्य के साथ प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चला रहे हैं।

Pehowa News

About The Author

Related Posts