शिक्षा और रोजगार
डबवाली में मोबाइल चार्ज करते समय युवक की करंट लगने से मौत
श्री मुक्तसर साहिब के गांव के गगड़ का युवक किराए के मकान में रहता था
Published On
डबवाली(सच कहूँ/अनिल)। शहर के महाराणा प्रताप नगर में मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार मुक्तसर साहिब के गांव गगड़ निवासी मंगा उर्फ सुखपाल सिंह (42) पिछले करीब एक वर्ष से डबवाली में किराये के मकान में अकेले रह रहा था और राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार को परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा जाएगा। Sirsa News