Punjab

Ludhiana News: लुधियाना रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन का डिब्बा हुआ अलग, जांच जारी
मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा; कहा, स्वास्थ्य संभाल योजना पंजाब के लिए वरदान बनकर उभरी
भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब - केजरीवाल
अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान

Indira Gandhi Feeder Canal incident: 40 घंटे बाद मिले नहर हादसे में लापता दोनों किशोरों के शव, गांव में पसरा मातम

इंदिरा गांधी फीडर नहर में नहाते समय बह गए थे मोहित और मनीष

Manmohan Picture
Published On

Indira Gandhi Feeder Canal incident: हनुमानगढ़। इंदिरा गांधी फीडर नहर में नहाते समय बह गए दो किशोरों के शव करीब 40 घंटे बाद शनिवार सुबह बरामद कर लिए गए। शव मिलने के साथ ही पुलिस, प्रशासन और ग्रामीणों की ओर से चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन समाप्त हो गया। घटना के बाद हरियाणा के बणी गांव में शोक की लहर छा गई। Hanumangarh News

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बणी गांव निवासी 6-7 किशोर टिब्बी थाना क्षेत्र के गांव सूरेवाला के पास इंदिरा गांधी फीडर नहर में नहाने पहुंचे थे। इस दौरान तेज बहाव में 16 वर्षीय मोहित पुत्र रोहिताश वाल्मीकि और 14 वर्षीय मनीष पुत्र राजकुमार वाल्मीकि बह गए। उनके अन्य साथी सुरक्षित बाहर निकल आए और घटना की सूचना परिजनों तथा प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, गोताखोरों और ग्रामीणों की टीमों ने बड़े स्तर पर तलाश अभियान शुरू किया।

नहर में तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण शुक्रवार देर शाम तक दोनों किशोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद भी रेस्क्यू अभियान लगातार जारी रखा गया। टिब्बी थाना प्रभारी हंसराज लूणा ने बताया कि शनिवार सुबह दोनों किशोरों के शव नहर से बरामद कर लिए गए। इसके बाद शवों को टिब्बी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। दोनों किशोरों के शव मिलने की सूचना के बाद बणी गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे के संबंध में टिब्बी पुलिस थाना में मर्ग दर्ज की गई है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts