'सब-रजिस्ट्रार ऑफिस पर तीसरे दिन भी बंद रहा रजिस्ट्री कार्य'
ई-पंजीकरण के विरोध में धरना तीसरे दिन भी जारी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखकों, अधिवक्ताओं एवं स्टाम्प वेंडर्स का धरना-प्रदर्शन सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पर तीसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताल के चलते उपनिबंधक कार्यालय में लगातार तीसरे दिन भी रजिस्ट्री कार्य बंद रहा।
कैराना के दस्तावेज लेखक व स्टाम्प वेंडर्स ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में पिछले मंगलवार से कार्य बहिष्कार करके सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पर धरने पर बैठे हुए है। धरने पर बैठे दस्तावेज लेखकों व स्टाम्प वेंडर्स को जनपद बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ताओं ने भी समर्थन किया है। धरनारत दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडर्स व अधिवक्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित 17 सूत्रीय ज्ञापन-पत्र सब-रजिस्ट्रार सुयश भारती को सौंपा, जिसमें उल्लेखित बिंदुओं को स्वीकार करने का अनुरोध किया गया है। इससे पूर्व, मंगलवार को भी मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन-पत्र एसडीएम कैराना को सौंपा गया था।
दस्तावेज लेखकों, रजिस्ट्री कार्य से जुड़े अधिवक्ताओं व स्टाम्प वेंडर्स की हड़ताल के चलते गुरुवार को भी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री सम्बन्धी कोई कार्य नही हो सका। उत्तर-प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन रजिस्टर्ड के प्रांतीय संगठन मंत्री बाबू अली ने बताया कि ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में उप-निबंधक कार्यालय पर तीसरे दिन भी धरना दिया गया। धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी होने तक उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान दस्तावेज लेखक एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष जतन सिंह, महासचिव संतरपाल सिंह, उपाध्यक्ष सज्जाद आलम, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार तथा जनपद बार एसोसिएशन
कैराना के अध्यक्ष ईशपाल सिंह, महासचिव सरवेज जंग, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, ऑल यूपी स्टाम्प वेंडर्स एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष मोहम्मद प्रवेज व एडवोकेट सुभाष चौहान, एडवोकेट उदय सिंह, एडवोकेट सालिम अली, एडवोकेट माजिद, एडवोकेट खालिद, एडवोकेट जाबिर, राजपाल मुखिया, अनिल चौहान, जावेद अली, अरविंद सैनी, कफील अहमद, वीरेन्द्र सिंह, नवाब अली, रियासत अली, रंजन गर्ग, ताराचन्द सैनी, जयकरण सिंह, राकेन्द्र कश्यप, मेंबर सिंह, अफजाल अली, सुशील कुमार सिंघल, राजबाला वर्मा, जोनी कुमार, तसलीम अहमद, शिवांशु वर्मा आदि मौजूद रहे।
