गंगा समग्र के जिला सह संयोजक बने तन्नु गुप्ता, कार्तिक सैनी को बनाया जिला संपर्क प्रमुख

तन्नु गुप्ता बने संघ के जिला सह संयोजक, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: समाजसेवी तन्नु गुप्ता पिहोवा को संघ का जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इससे कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। तन्नु गुप्ता ने कहा कि सामाजिक अभियानों से युवाओं को जोड़कर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना उनका उद्देश्य रहेगा। इसके तहत विभिन्न नदियों की सफाई को लेकर चलने वाले अभियानों में सहयोग करना, पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण, स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना, तीर्थ स्थलों और घाटों की सफाई जैसे कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान बनी है।

प्रधानमंत्री 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। उसमें युवाओं की विशेष भूमिका रहेगी। जिसमें बढ़-चढ़कर सहयोग किया जाएगा। नियुक्ति के बाद युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने तनु गुप्ता का जोरदार अभिनंदन किया। इसके बाद तन्नु गुप्ता ने कार्यकारिणी घोषित करते हुए कार्तिक सैनी को जिला संपर्क प्रमुख नियुक्त किया। इस अवसर पर शिक्षण संस्थान आयाम राष्ट्रीय प्रमुख गिरीश चतुर्वेदी, हरियाणा प्रांत संयोजक सतपाल शर्मा, प्रांत सह संपर्क प्रमुख मनीष राई, भाग सहसंयोजक रमेश महीपुर, पंचकूला जिला संयोजक प्रवीण, जिला संपर्क प्रमुख पंचकूला जतिन, सोनीपत आरती प्रमुख सतपाल, सोनीपत जिला वृक्षारोपण प्रमुख देवेंद्र और अंकित गोलन मुर्तजापुर सहित कई लोग मौजूद रहे।

Pehowa News

About The Author

Related Posts