शरीरदानी शांति देवी इन्सां को नामचर्चा कर दी गई श्रद्धांजलि

 ब्लॉक जिम्मेवारों ने शरीरदानी के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

Published On

रतिया (तरसेम सैनी/शामवीर)। ब्लॉक रतनगढ़ के गांव बबनपुर निवासी सचखंडवासी शरीरदानी माता शांति देवी इसां की पावन स्मृति में वीरवार को रतिया शहर के जैन समाधि धर्मशाला में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। नामचर्चा में सचखंडवासी के परिजनों सहित अनेक गणमान्य लोग तथा बड़ी संख्या में साध संगत ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। माता शांति देवी इंसां बीती 8 जून को सचखंड जा विराजी थी। जिसके बाद उनके परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छानुसार उनकी मृत देह मेडिकल शोध कार्यों हेतु दान कर दी थी। श्रद्धांजलि नामचर्चा की शुरुआत प्रेमी सेवक रजनीश इंसां ने बेनती भजन के साथ की। इसके उपरांत कविराजों ने भजनवाणी की।

इसके बाद पूज्य गुरुजी के अनमोल वचनों को बड़ी स्क्रीन द्वारा श्रवण किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे सच्चे नम्र सेवादार हरदीप सिंह इंसां ने कहा कि माता शांति देवी इंसां ने परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज से नाम शब्द लेकर अपने पूरे परिवार को डेरा सच्चा सौदा से जोड़ा। माता शांति देवी इंसां ने इस संसार से विदा होने के बाद भी जो शरीरदान महान कार्य किया है मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और शांति देवी का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। अंत में दिवगंत आत्मा की शांति हेतु सुमिरन किया गया। वहीं नामचर्चा समापन पर ब्लॉक कमेटी की ओर से शरीरदान पुनीत कार्य के लिए सचखंडवासी के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

वहीं सचखंडवासी शांति देवी इंसां को पंजाब स्टेट से आए लहरे के कैबिनेट मंत्री नरेंद्र गोयल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। नामचर्चा समापन पर सचखंडवासी के परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा की फूड बैंक मुहिम के तहत 11 जरूरतमंद परिवारों को एक एक माह का राशन वितरित किया। इस मौके पर सचखंडवासी के परिजन ओम प्रकाश, ईश्वर चंद, मेघराज, कृष्ण कुमार, राकेश कुमार, रमेश कुमार, सुलोचना देवी, सुनीता रानी सहित सूबेदार जसवीर सिंह, गुरजंट सिंह, जगजीवन राम, जसबीर प्लाट,  प्यारेलाल चोपड़ा, देवराज मित्तल, काहन सिंह, मिट्ठू राम, कृष्ण नंबरदार, लोकचंद के अलावा काफी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही।

Naamcharcha (2)



About The Author

Related Posts