Bank of India: बैंक की शाखा से गायब हुए सोने के 96 पैकेट, मचा हड़कंप 

तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत तीन बैंककर्मियों के खिलाफ दी तहरीर

Published On

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: अरांव थाना क्षेत्र के गांव भारौल में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में गोल्ड लोन के बदले गिरवी रखे गए सोने के 96 पैकेट गायब हो गए हैं। ग्राहकों का करोड़ों रुपये का सोना गायब होने का मामला सामने आते ही इलाके में खलबली मच गई। बैंक के आगरा स्थित आंचलिक कार्यालय के मुख्य प्रबंधक आदित्य प्रताप सिंह की तहरीर पर थाना अरांव पुलिस ने भारौल शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत तीन बैंक अधिकारियों के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी की तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दी गई तहरीर के अनुसार भारौल शाखा के स्टाफ अधिकारी व मुख्य चाबी धारक दिलीप कुमार 27 मई से बिना किसी पूर्व सूचना के बैंक से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। इससे काम पूरी तरह ठप हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आंचलिक कार्यालय की ओर से जांच के लिए वरिष्ठ प्रबंधक (सुरक्षा) अंकित जान्हू और घिरोर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक सुशील कुमार को 15 जून को भारौल शाखा भेजा गया। जांच टीम ने घिरोर शाखा में रखी तिजोरी की डुप्लीकेट चाबी मंगवाई। इसके बाद बैंक के पैनल एडवोकेट शिवकुमार शर्मा की मौजूदगी और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में गोल्ड सेफ को खोला गया तो अंदर का नजारा देख जांच टीम के होश उड़ गए। ग्राहकों की ओर से लोन के एवज में गिरवी रखे गए करीब 96 गोल्ड पैकेट सेफ से गायब थे।

इन तीन अधिकारियों पर दर्ज हुई प्राथमिकी 

मुख्य प्रबंधक ने तीन अधिकारियों को आरोपी पाया है। इनमें संदीप यादव ( तत्कालीन शाखा प्रबंधक ) निवासी ग्राम उमराय, हाल निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, शिकोहाबाद, दिलीप कुमार (स्टाफ अधिकारी/क्रेडिट अधिकारी) निवासी ग्राम बासगांव, जिला इटावा और नरेश कुमार  निवासी ग्राम रायपुरा करकोली, जिला हाथरस हैं। 

Firozabad News (2)

About The Author

Related Posts