राजस्व मंडल में शर्मा एवं खटनावलिया ने कार्यभार संभाला
राजस्व मंडल में रिक्त चल रहे प्रशासनिक पदों पर दो वरिष्ठ आरएएस अधिकारियों ने बुधवार को संभाला पदभार
Published On
अजमेर। राजस्व मंडल में रिक्त चल रहे प्रशासनिक पदों पर दो वरिष्ठ आरएएस अधिकारियों ने बुधवार को पदभार संभाला। राजस्व मंडल के अतिरिक्त निबंधक (न्याय) के पद पर कैलाश चन्द शर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया। वे महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर से स्थानांतरित होकर आए हैं। इसी प्रकार मंडल के उप निबंधक पद पर मोहन लाल खटनावलिया ने कार्यभार संभाला। वे पदस्थापन प्रतीक्षा में चल रहे थे।
About The Author